फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दिनभर रही उमसभरी गर्मी, रात को बारिश ने दी राहत

Thu, 06 Jun 2024 05:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। तापमान पिछले दस दिन के मुकाबले तो कम दर्ज किया गया लेकिन उमसभरी गर्मी बेहाल कर रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप के चलते त्वचा झुलसती महसूस हुई। शाम होने तक बादल छा गए और रात करीब दस बजे बारिश से काफी हद तक राहत महसूस की गई।
विज्ञापन

पिछले दिस दिनों से 45 से 46 डिग्री तापमान रह रहा था। इससे लोग बेहाल हो गए थे। लू के थपेड़े और भीषण गर्मी के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। बुधवार को तापमान तो कम हुआ लेकिन उमसभरी गर्मी से लोग परेशान नजर आए। लगातार हो रही गर्मी से जिला अस्पताल में भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यही स्थिति निजी अस्पतालों की है। लगातार लोगों की भीड़ निजी अस्पतालों में दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें