फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सुबह में छाया रहा कोहरा, दोपहर में निकली हल्की धूप, लेकिन नहीं मिली सर्दी से राहत

Tue, 09 Jan 2024 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जनवरी के दूसरे सप्ताह की शुरूआत कोहरे और पाले से हुई है। दोपहर के समय हल्की धूप निकलने से भी राहत नहीं मिली। सर्दी से लोग ठिठुरते नजर आए। तापमान बढ़ने के बाद भी सर्दी महसूस हुई। इसका कारण सर्द हवा का चलना रहा है। वहीं दूसरी ओर एक्यूआई भी लगातार जिले में बढ़ रहा है। सोमवार की दोपहर 318 दर्ज किया गया। इससे सांस रोगियों के लिए मुश्किल बढ़ रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान बढ़ा है लेकिन सर्द हवाओं के चलने और सूरज नहीं निकलने से सर्दी बढ़ी हुई है। वहीं एक्यूआई भी लगातार बढ़ रहा है। संभल जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डा. चमन प्रकाश ने बताया कि इस मौसम में बुजुर्ग, सांस रोगी व ह्दय रोगियों को बेहद ही सावधानी बरतनी चाहिए। घर में रहने के साथ ही बाहरी खाना नहीं खाना चाहिए। इससे भी बीमार होने का खतरा रहता है। एक्यूआई बढ़ रहा है इसलिए सांस रोगी मास्क का इस्तेमाल करें। धूप निकलने पर धूप में जरूर बैठना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें