फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हजरजनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी में शनिवार की रात हुआ मैरिज हॉल में हंगामा और मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी निवासी युवक ने दूसरा निकाह किया है। पहली पत्नी जब युवक के वलीमा कार्यक्रम में पहुंची तो हंगामा हो गया। मारपीट व खींचतान हुई। इस दौरान युवक की पहली पत्नी ने पेट्रोल छिड़क कर जान देने का प्रयास किया। किसी तरह लोगों ने युवती को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा शांत कराया और दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां एक दूसरे पर दोनों पक्षों ने मारपीट व अन्य तरह के आरोप लगाए।
विज्ञापन

मेरठ निवासी युवती ने बताया कि सितंबर 2024 में मुस्लिम रिति रिवाज से उसकी शादी सिरसी निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद से ही पति व ससुरालियों ने परेशान किया। इससे परेशान होकर वह अपने मायके जाकर रहने लगी। बताया कि सिरसी की युवती से पति का प्रेम प्रसंग था। दो दिन पहले उससे निकाह कर लिया और शनिवार को वलीमा किया गया था।
इस सूचना के बाद जब मैरिज हॉल पहुंची तो उसके व उसकी मां व भाई के साथ पति व उसके रिश्तेदारों ने मारपीट की है। जिसमें भाई घायल हुआ है। युवती ने बताया कि वह अपने पति के दूसरे निकाह से आहत है। इसलिए ही पेट्रोल छिड़ककर खुद की जान लेने का प्रयास किया। वहीं, युवक का कहना है कि छह महीने पहले पत्नी मायके गई थी तो तलाक लेकर गई थी। उसके बाद नहीं लौटी। अब वलीमे में पहुंचकर मारपीट की है। वहीं, दूसरी ओर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें