फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो पक्षों में खूब हुई मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मोहल्ला शिवधाम कालोनी में दो पक्षों की महिलाओं व पुरूषों के बीच खूब मारपीट हुई। खींचतान और मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। एक पक्ष की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

काॅलोनी निवासी महिला राजोदेवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शाम को अपनी दोनों बेटियों के साथ घर पर थी। तभी गांव अटवा निवासी युवक, उसकी पत्नी व दो अन्य लोग वहां आ गए और उसके घर में घुस आए। आरोपी आते ही मारपीट करने लगे। शोर सुनकर पड़ोस के लोग आ गए। मोहल्ले वालों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। आरोपी जाते हुए ईट मारकर उसक बेटी को घायल कर गए। गंदी गंदी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दे गए। इस दौरान आरोपियों की बिना नंबर की बाइक वही रह गई। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें