सिंहपुरसानी। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सेवड़ा जसरथ नगला में शादी समारोह संपन्न होने के बाद लौटी बरात में शामिल कुछ लोगों ने दूल्हे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट की। यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
गांव के निवासी सुरेश ने तहरीर दी है। जिसमें बताया कि बृहस्पतिवार को उसके बेटे कुलदीप की बरात अमरोहा के सितावली की मड़ैया में गई थी। जहां शराब पीकर कुछ लोगों ने बरात चढ़त के दौरान मारपीट की थी। लोगों के बीचबचाव कराया तो मामला शांत हो गया। बरात दुल्हन लेकर वापस लौट आई। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर में घर में घुसकर आरोपियों ने गाली गलौज की और फिर मारपीट कर दी। जिसमें वह और उनकी पत्नी विद्या और साले के लड़के वेदपाल घायल हुए। आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। थाना प्रभारी का कहना है तहरीर मिली है। इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।