बहजोई। मेला की जमीन पर सत्संग भवन निर्माण के विरोध में पालिका के खिलाफ ट्रस्ट के पदाधिकारियों का धरना 21 वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को धरने पर रहे ट्रस्ट के सदस्यों में संजीव कुमार का कहना था कि मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर मेला समिति के पदाधिकारी बीते करीब तीन सप्ताह से सत्संग भवन के विरोध में मंदिर परिसर में धरना दे रहे हैं। बावजूद इसके समस्या के समाधान को लेकर किसी भी स्तर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मनोज कुमार का कहना है कि जब वंदन योजना के तहत मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर में सौंदर्यीकरण के लिए टेंडर किया गया था तो योजना की धनराशि मंदिर की बजाय मेला की जमीन पर सत्संग भवन निर्माण कराकर खर्च करना गलत है। योजना के टेंडर को निरस्त किया जाए। हिमांशु वाष्र्णेय का कहना है कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो जाए, तो हकीकत सामने होगी। इस बीच राजू शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य रहे।