फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हादसे का डर न कार्रवाई का खौफ, तीन सवारी बैठाकर बाइक दौड़ा रहे बेखौफ

Mon, 02 Sep 2024 05:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। सड़क सुरक्षा के प्रति लगातार जागरूकता कार्यक्रमों के बाद भी लोग यातायात के नियमों को खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। बाइक पर बिना हेलमेट व तीन सवारियों के बैठने का भी चलन आम है। यातायात पुलिस भी कुछ मिनट के लिए अभियान चलाकर जिम्मेदारी पूरी कर देती है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस नियमित चेकिंग अभियान चलाने का दावा करता है, मगर हकीकत इसके विपरीत है। पुलिस के सामने से ही लोग न सिर्फ बिना हेलमेट के ही गुजर रहे हैं, बल्कि तीन सवारी भी चल रहे हैं। चेकिंग के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही हो रही है। रविवार को चंदौसी डबल फाटक स्थित यातायात चौकी के सामने पड़ताल में यह सच सामने आया। दोपहर में करीब 20 मिनट के दौरान यहां से गुजरे 47 बाइक सवारों में सिर्फ 12 ने ही हेलमेट लगा रखा था। बाइक पर पीछे बैठे किसी भी व्यक्ति के पास हेलमेट नहीं था। इनमें से 16 बाइकों पर तीन-तीन लोग सवार दिखाई दिए। यातायात प्वाइंट पर पुलिस कर्मियों ने भी इन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया। यही स्थिति बदायूं चुंगी पर देखने को मिली। 20 मिनट में 50 से अधिक बाइकें गुजरी। अधिकांश बाइक सवार बिना हेलमेट के दिखाई दिए। तीन सवारियों वाली बाइकों की संख्या भी कम नहीं थी। पुलिसकर्मी आराम फरमाते रहे। मुरादाबाद रोड पुराने बाईपास पर यातायात चौकी में ताला लगा था। दस मिनट में 15 बाइकें गुजरी, लेकिन सिर्फ दो बाइक सवार ही हेलमेट पहने दिखाई दिए।


वर्जन
यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई भी की जा रही है। आगे भी सख्ती से नियमों का पालन कराया जाएगा। -अनुज मलिक, टीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें