फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ठाठी गांव में 48 घंटे से बिजली नहीं, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव ठाठी में 48 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करके विद्युत निगम से निर्बाध आपूर्ति की मांग उठाई। साथ ही, लाइनमैन पर मनमानी करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। समस्या का समाधान नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन

गांव ठाठी में क्षेत्र पंचायत सदस्य राम प्रकाश सैनी ने बताया कि 48 घंटे से लाइनमैन की मनमानी के चलते बिजली सप्लाई नहीं मिली है। भीषण गर्मी में ग्रामीण परेशान है। पशुओं और घरेलू कार्य के लिए पानी की समस्या बनी हुई है, जबकि किसान अपने खेतों में धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। लाइनमैन के द्वारा हाईटेंशन लाइन के जंपर खोल दिए जाते हैं। जंपर जुड़वाने के लिए लाइनमैन ग्रामीणों से सुविधा शुल्क की मांग करते हैं। नहीं देने पर गांव की बिजली सप्लाई बंद कर देते हैं।
कई बार अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। निगम के द्वारा लाइनमैन के खिलाफ जल्दी ही कार्रवाई नहीं होने पर सब डिवीजन के परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान लोकेश कुमार, प्रवीण कुमार, योगेंद्र सिंह, राकेश सिंह, भसु सिंह, कुंवरपाल सिंह, तेजपाल सिंह, गोपीचंद, धर्मवीर सिंह, संजीव कुमार, रनवीर सिंह, श्रीराम, हरिशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें