फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रास्ते में गड्ढे ही गड्ढे और बांस के सहारे चल रही बिजली लाइन

Fri, 06 Mar 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शहर के वार्ड संख्या 21 के मोहल्ला मल्ली सराय में बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। सड़क का निर्माण नहीं हुआ है तो रास्ते में कई गड्ढे बन गए हैं। आए दिन बाइक गिरने से हादसे होते रहते हैं। बिजली के पोल की व्यवस्था नहीं होने पर बांस के सहारे लाइन रोकी गई है। घरों में पेयजल के लिए कनेक्शन नहीं हैं। मजबूरी में लोगों ने सबमर्सिबल पंप लगा दिए हैं।
विज्ञापन

बहजोई मार्ग पर मोहल्ला तिवारी सराय से आगे मोहल्ला मल्ली सराय है। मल्ली सराय में करीब 150 घर हैं और आबादी 1000 से ज्यादा है। इस मोहल्ले में मुख्य मार्ग पर सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। सड़क में गहरे गड्ढे बने हुए हैं। जब लोग वाहनों से गुजरते हैं तो हादसा होने का अंदेशा रहता है। रात वक्त ज्यादा दिक्कत आती है। लोगों का कहना है कि कई बार तो बाइकें गड्ढे में गिर भी चुकी हैं। बरसात के मौसम में रास्ते की हालत और खस्ता हो जाती है। जलभराव की समस्या से भी जूझना पड़ता है। वहीं बिजली निगम के द्वारा सिर्फ दो पोल लगवाए गए हैं। उनके बीच की दूरी काफी है तो घरों की दीवारों में बांस लगाकर उसी के सहारे बिजली लाइन रोकी गई है। कई जगहों पर बांस पर ही बिजली की लाइन टिकी है। जिस कारण हादसा होने का खतरा रहता है। यहां पानी की समस्या भी है। न तो पाइप लाइन है और न ही घरों में कनेक्शन। लोगों ने घरों में सबमर्सिबल और हैंडपंप लगवाए हैं। जिनके सहारे ही पेयजल की व्यवस्था हो रही है। लोगों का कहना है कि समस्याओं को लेकर विभागों को गंभीर होना चाहिए।

नेहरू नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर से निकलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें