गवां। जुनावई थाना क्षेत्र के गांव दुबारी में सड़क हादसे में युवक की मौत होने पर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को घेर में रख दिया। इसी दौरान घेर से कुछ दूरी पर स्थित मकान में बाइक सवार दो युवक घुस गए और सोने चांदी के जेवर समेत बीस हजार रुपये निकालकर ले जाने लगे। जिसे ग्रामीणों ने देख लिया। पीड़ित ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव फैजपुर निवासी कैलाश पुत्र प्रकाश की शुक्रवार को जुनावई थाना क्षेत्र के दुबारी गांव के नजदीक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। परिजन शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लेकर पहुंचे और शव को घर से दूरी बने घेर में रख दिया। उस समय मृतक की पत्नी संगीता अपने पूरे परिवार के साथ घेर में ही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक घर में घुस गए और कमरे का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर व बीस हजार रुपये चोरी कर ली। ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचा दिया, लेकिन तब तक दोनों युवक भाग चुके थे। मृतक के पिता प्रकाश ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।