फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: थाने से दो सौ कदम की दूरी पर जनरल स्टोर की छत काटकर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा कस्बे में थाने से दो सौ कदम की दूरी पर सोमवार की रात बेखौफ चोरों ने जनरल स्टोर की दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने जीने के टॉवर की छत काटकर नगदी समेत करीब एक लाख रुपये का माल समेट लिया। दुकान स्वामी ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले।सैमरी गांव निवासी अजय कुमार की रजपुरा कस्बे में हरिभगवान जनरल स्टोर की दुकान है। दुकान स्वामी के अनुसार सोमवार की शाम आठ बजे करीब उनका भतीजा मोहित रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर आ गया। इसी रात चोर पीछे से छत की तीसरी मंजिल पर चढ़ गए। इसके बाद चोरों ने जीने के टॉवर की छत काट ली और दुकान में घुस गए। चोरों ने दुकान में रखे नगदी समेत एक लाख रुपये का माल उड़ा दिया। अगली सुबह दुकान स्वामी मोहित कुमार दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देख चौंक गए। दुकान में सामान इधर-उधर फैला हुआ था। दुकान स्वामी ने आसपास के दुकानदारों की घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और दुकान स्वामी से घटना की जानकारी ली। इसके बाद दुकान स्वामी अन्य व्यापारियों के साथ थाने पहुंचे और घटना की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन

इंसेट पांच लाख रुपये के चक्कर में तो नहीं हुई चोरीदुकान स्वामी अजय कुमार आढ़त का काम भी खरीदते हैं। सोमवार को उनका पांच लाख रुपये का पेमेंट आया था। दुकानदान स्वामी ने वह पैसा दुकान में ही रखा था। हालांकि शाम के समय वह पैसे लेकर घर चले गए थे।
व्यापारियों ने की खुलासे की मांगरजपुरा कस्बे में जनरल स्टोर की दुकान में चोरी की घटना पर व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने थाने पहुंचकर पुलिस से जल्द ही घटना के खुलासे की मांग की। साथ ही बाजार में गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

वर्जनदुकान स्वामी अजय कुमार की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मार्केट में लगे सीसीटवी कैमरों की भी मदद ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।-पवन कुमार, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें