फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कोतवाली से 150 कदम की दूरी पर बंद मकान के ताले तोड़ चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली से मात्र 150 कदम की दूरी पर शुक्रवार की रात बंद मकान के ताले तोड़ चोर डेढ़ लाख रुपये के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए। मकान पर ताला लगाकर परिवार पास ही शादी समारोह में गया था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार से जानकारी की। घटना की तहरीर दी जा रही थी।
विज्ञापन

संभल गेट स्थित एनकेबीएमजी कॉलेज वाली गली में कार पेंटर मोहम्मद यूसुफ अपने परिवार के साथ दूसरी मंदिर पर रहते थे। शुक्रवार की शाम संभल गेट निवासी यूसुफ के चाचा इसराक की बेटी शादी शनिवार को होनी है। शुक्रवार को घर पर मढ़े का कार्यक्रम था। रात आठ बजे यूसुफ अपने परिवार के साथ मकान के मेन गेट पर ताला लगाकर अपने चाचा के घर चले गए। रात नौ बजे वापस लौटे तो मेन गेट के ताले टूटे थे।
ऊपर जाकर देखा तो कमरे मेें रखी अलमारी खुली थी और सामान बिखरा था। यह देख वह दंग रह गए और घटना की सूचना अपनी पत्नी शबाना व अन्य परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पत्नी शबाना ने बताया कि चोर उनके घर से दो तोले का सोने का हार, दो सोने की अंगूठी व चार हजार रुपये की नकदी ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शाम ढलते ही बाजार में मकान में हुई चोरी से लोगों में दहशत व्याप्त है। त्योहार को लेकर नागरिक पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें