फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Fri, 27 Jun 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला (संभल)। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर बिजली उपकेंद्र के पास बुधवार की सुबह बाइकों की भिड़ंत में घायल धनारी थाना क्षेत्र के गांव जयरामनगर निवासी देवराज उर्फ देवी सहाय (40) की बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव जयरामनगर निवासी देवराज के परिवार में पत्नी कृष्णा देवी के अलावा तीन बेटे और एक बेटी है। परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह देवराज अपनी पत्नी कृष्णा देवी के साथ बाइक से गंगा स्नान करने के लिए राजघाटा जा रहा था। जैसे ही वह बबराला के बिजलीघर के पास पहुंचा तो उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार राजुल की बुधवार को अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई थी, जबकि देवराज का उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान देवराज ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें