फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना के घर रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां (संभल)। नाना के घर पर रह रहे युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। इसकी जानकारी नाना को हुई तो उन्होंने शोर मचाया। जिसे सुनकर आसपास के लोग आ गए। आनन फानन शव को फंदे से नीचे उतारा। निजी चिकित्सक ने मृत होने की पुष्टि की। युवक की मौत की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस कार्रवाई कराए बिना ही शव गांव ले गए। जहां देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सौंधन निवासी जितेश (22) पुत्र सतपाल बचपन से ही रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव करकौरा निवासी अपने नाना त्रिलोक सिंह के घर पर रहता था। दरअसल, त्रिलोक सिंह की बेटी के अलावा कोई बेटा नहीं था तो उन्होंने अपने नाती को ही घर पर रख लिया था। युवक खेतीबाड़ी का काम देखता था। शुक्रवार की सुबह 11.30 बजे युवक का शव कमरे में रस्सी के सहारे लटका मिला। पीड़ित पिता ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे की शादी तीन महीने पहले कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर में की थी। विदाई के बाद उनके बेटे की पत्नी नहीं आई थी। अब कुछ ही दिनों में गोना की रस्म होनी थी। जिसके बाद बेटे की पत्नी आ जाती। युवक की मौत की सूचना पर पहुंची पत्नी रेखा का भी रोरो कर बुरा हाल है। परिजन नहीं बता पा रहे हैं कि युवक ने आत्महत्या क्यों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें