फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग में कड़वाहट पड़ने पर की गई थी महिला की हत्या, आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव में दस दिनों पहले मिले शव का राज पुलिस ने खोल दिया है। महिला के सिर पर चोट मारकर हत्या की गई थी। आरोपी शव को ईख के खेत में छिपाकर चला गया था। तीन दिनों बाद महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला था। परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

12 फरवरी की रात को महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में गांव के बाहरी छोर स्थित गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। शव की शिनाख्त गांव के ही एक व्यक्ति की पत्नी के रूप में हुई थी। पीड़ित पति ने बताया उसकी पत्नी नौ फरवरी की रात को लापता हो गई थी। उसने आसपास के क्षेत्र में महिला की खोज की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। 12 फरवरी की रात को गांव का एक व्यक्ति अपने गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान गन्ने के खेत में महिला शव पड़ा देखा। महिला के शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस को प्राथमिक जांच में ही महिला के प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई। उसके बाद पुलिस ने महिला के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगाली, जिसके बाद हकीकत सामने आ गई। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसका महिला से प्रेम-प्रसंग था, लेकिन महिला अब किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात करने लगी थी। इसी बात को लेकर नौ फरवरी की रात में महिला से विवाद हुआ और डंडे से पीटकर हत्या कर दी। नखासा थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि आरोपी इद्दा ने प्रेम प्रसंग और हत्या किए जाने की बात कबूल कर ली है। रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें