फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मस्जिद का कुछ हिस्सा ग्रामीणों ने छोड़ा

विज्ञापन
असमोली के गांव रायाबुजुर्ग में म​स्जिद का टूटा पड़ा मलबा। संवाद
विज्ञापन
संभल। असमोली ब्लॉक के गांव रायाबुजुर्ग में स्थित मस्जिद का बाहरी हिस्सा तो पूरा तोड़ दिया गया है, लेकिन नमाज अदा करने वाले हॉल को ग्रामीणों ने छोड़ दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जो हिस्सा बचा है वह सरकारी जमीन पर नहीं है। इसलिए इसको छोड़ दिया है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर तहसीलदार धीरेंद्र सिंह का कहना है कि पूरा निर्माण सरकारी जमीन पर किया गया है। इसके लिए नोटिस जारी किया था और तोड़ने के निर्देश दिए थे। यदि ग्रामीण इसको नहीं तोड़ते हैं तो प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
मालूम हो इस मस्जिद के नजदीक बने मदरसा और मैरिज हॉल को प्रशासन द्वारा दो अक्तूबर को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया था। उस दौरान ही मस्जिद कमेटी ने चार दिन का समय मांगा था कि वह मस्जिद को खुद तोड़ देंगे। दस दिन के दौरान मस्जिद के परिसर की दीवारें और कुछ लिंटर का हिस्सा तोड़ दिया गया। अब नमाज अदा करने वाले हॉल को ग्रामीणों ने छोड़ दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें