फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: मारपीट में घायल हुए ग्रामीण ने दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर डसर में 14 फरवरी को मारपीट के दौरान घायल हुए अहसान उर्फ कल्लू (49) की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई है। वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चले थे।
इसमें अहसान गंभीर रूप से घायल हुए थे। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। ग्रामीण की मौत के बाद अब अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें