फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ग्राम प्रधान के ससुर ने दूसरों को फंसाने के लिए की थी किसान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल।
विज्ञापन

पुलिस ने क्षेत्र के गांव लावर में तीन दिन पहले हुई किसान कप्तान सिंह की हत्या का खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने हत्यारोपी ग्राम प्रधान के ससुर नरेश को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल तमंचा व खोखा भी बरामद किया है। चकरोड विवाद में दूसरे पक्ष को फंसाने को लेकर हत्यारोपी ने किसान की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि रविवार रात में गांव लावर में खेत पर किसान कप्तान सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के बेटे सत्यवीर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पड़ोसी ग्राम प्रधान के ससुर ने ही कप्तान सिंह की हत्या की है। गांव लावर के मोड़ से ही पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी ट्यूबवेल पर जाने के लिए जो चकरोड है। उसको लेकर गांव के ही रघुराज व मानकचंद से विवाद चल रहा है। इसको लेकर कई बार दोनों पक्षों में कहासुनी भी हो गई है।
विज्ञापन

हत्यारोपी ने बताया कि कप्तान सिंह उसका पड़ोसी था, जिसका रघुराज के घर भी आना-जाना था। रंजिशन दूसरे पक्ष के लोगों को फंसाने के लिए उसने रविवार रात को खेत में मक्का की रखवाली करते समय कप्तान सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन



मृतक के बेटे पर नामजद रिपोर्ट कराने का बनाया था दबाव
पुलिस को आरोपी नरेश ने बताया कि कप्तान सिंह उसके ट्यूबवेल से खेती की सिंचाई करता था। उसके साथ रहकर काम करता था। इसलिए उसने सोचा कि अगर वह कप्तान सिंह हत्या करता है, तो किसी को उस पर शक नहीं होगा। हत्या के बाद उसने मृतक के बेटे पर दबाव बनाया है कि वह रघुराज व मानकचंद के खिलाफ हत्या की नामजद तहरीर दे। लेकिन मृृतक के बेटे ने अज्ञात में ही पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें