संभल। एमजीएम कॉलेज संभल के परिसर में शिक्षकों और कर्मचारियों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। कार्यक्रम में उर्दू विभाग के प्रोफेसर डाॅ. आबिद हुसैन हैदरी ने पृथ्वी पर रहने वाले जीव एवं मानव के लिए वृक्षों को अति आवश्यक बताया। कहा कि जीवन का अस्तित्व ही वृक्षों पर निर्भर है। पौधरोपण समिति के सदस्य दुष्यंत मिश्र ने कहा कि वृक्ष हमारी राष्ट्र की अमूल्य निधि हैं। लाखों लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार की प्राप्ति होती है। सनातन संस्कृति में जन्म से लेकर मृत्यु तक वृक्षों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। दुष्यंत मिश्रा ने कहा कि वृक्ष भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। आश्रमों और तपोवनों में ही हमारी सुंदरतम और श्रेष्ठतम संस्कृति का उद्भव हुआ है। प्राचीन काल में हमारे ऋषि मुनियों के तप स्थल एवं अनुसंधान केंद्र वनों में ही थे। साथ ही, वनों में वृक्षों के नीचे गुरुकुल एवं प्रयोगशालाएं संचालित होती थीं। इस दौरान धर्म प्रकाश, मुन्नन, सोनू, रमेश, सुमंत, मोहम्मद उमर, हर स्वरूप आदि रहे।संवाद