फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बंद पड़े मकान को चाेरों ने बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी(संभल)। गांव निवासी मुकेश और बृजेश दोनों भाई काफी समय से मुरादाबाद में रहकर गोलगप्पे बेचने का काम करते हैं। रविवार रात दोनों भाई अपने परिवार सहित दीपावली मनाने के लिए गांव पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने घर का दरवाजा खोला तो घर के अंदर पांच कमरों के ताले और दरवाजे टूटे पड़े थे और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित मुकेश ने बताया कि चोर पीतल व स्टील के बर्तन सहित घरेलू वस्तुएं चुराकर फरार हो गए। चोरी के बाद चोर अपनी एक टॉर्च मौके पर ही छोड़ गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन


मारपीट का लगाया आरोप

चंदौसी। आवास विकास कॉलोनी निवासी स्वाति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि सोमवार को उसका भाई शुभम गोयल गोशाला रोड पर फास्ट फूड के ठेले से कुछ खरीद रहा था। तभी वहां छह-सात युवक आए और आते ही भाई के साथ गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज का विरोध करने पर युवकों ने भाई के साथ लोहे की रॉड से मारपीट की और उसके ईंट-पत्थर भी मारे। इसमें भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद सभी युवक पीड़िता के घर पर भी आ गए और घर पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। जाते-जाते युवक पीड़िता को धमकी देकर चले गए। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की। संवाद

जुआ खेलते छह लोगों को पकड़ा
गुन्नौर। कोतवाली पुलिस ने रविवार रात मोहल्ला सराय में छापा मारकर छह लोगों को जुआ खेलते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते और 7,560 रुपये नकद बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों में मोहम्मद आस, नफीस, अलीम, अरमान, मनीष और अबरार शामिल हैं। सभी आरोपियों को पुलिस कोतवाली लेकर आई। जहां उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में एसआई विशाल कुमार, कांस्टेबल रमेश शर्मा और नवीन कुमार शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन




................

दो पक्षों में मारपीट, 23 पर रिपोर्ट दर्ज

गुन्नौर। दीपावली के मौके पर सोमवार की शाम गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव गौठना में शराब के चक्कर में दो पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग और पथराव तक की नौबत आ गई। इस दौरान एक पक्ष की रिंकी घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग निकले। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि फायरिंग की सूचना झूठी है। दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस मामले में दोनों पक्षों के 23 लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें