ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र के गांव भैंसोड़ा में रविवार रात्रि चोरों ने सत्यवीर सिंह के घर में कूमल लगाया। चोर घर में रखी अलमारी में से नकदी, सोने-चांदी के जेवर कीमती सामान समेटकर ले गए।
किसान सत्यवीर सिंह ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। सत्यवीर सिंह ने बताया कि रविवार रात वे परिवार के लोगों के साथ घर में सो रहे थे। सुबह उठे तो चोरी की जानकारी हुई। घर का कमरा खोला तो कूमल लगा हुआ था। अलमारी में रखी नकदी, सोने-चांदी के जेवर और कपड़े आदि सामान गायब था। संवाद