फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मस्जिद व मदरसा के अवैध निर्माण ध्वस्त कराएगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ऐंचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर सालार उर्फ हाजीपुर में ग्राम समाज की भूमि पर बनी मस्जिद और मदरसे के निर्माण को राजस्व विभाग की टीम ध्वस्त कराने का काम करेगी।
विज्ञापन

प्रशासन ने पूर्व में निर्माण ध्वस्त कराने के लिए लोगों को 20 सितंबर तक का समय दिया था लेकिन गंभीरता का माहौल नहीं बना। एसडीएम विकास चंद्र का कहना रहा कि इस मामले में राजस्व विभाग की टीम गठित करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि 13 सितंबर को तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार दीपक जुरैल राजस्व विभाग की टीम के साथ गांव सलेमपुर सालार उर्फ हाजीपुर गए थे। राजस्व विभाग की टीम ने अवैध कब्जों पर लाल निशान लगाए थे। बताया गया कि 439 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जा कर मस्जिद का भवन बनाया गया है और मदरसा भवन में करीब 0.154 हेक्टेयर जमीन कब्जा की गई है। लोगों को स्वयं कब्जा हटाने के लिए कहा गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें