फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: न्यायिक जांच आयोग की टीम आज आएगी संभल

Thu, 30 Jan 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर में 24 नवंबर को हुई हिंसा के मामले में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग की टीम बृहस्पतिवार की सुबह आएगी। आयोग के सदस्य संभल के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सुबह 10 बजे पहुंचेंगे। टीम के सदस्य शाम 4 बजे तक रहेंगे। न्यायिक जांच आयोग के सचिव की ओर से कहा गया है कि घटना से संबंधित कोई जानकारी किसी व्यक्ति को देनी है तो वह दे सकता है। मालूम हो 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। इसमें पांच लोगों की जान गई थी। 29 पुलिसकर्मी और कई भीड़ में शामिल लोग घायल हो गए थे। उपद्रवियों ने पुलिस पर फायरिंग की थी और आगजनी व तोड़फोड़ कर दी थी।
विज्ञापन

इस घटना के चलते तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया था। इस तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग में रिटायर्ड जज देवेंद्र अरोड़ा को आयोग का अध्यक्ष हैं। जबकि रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी और पूर्व डीजीपी एके जैन व रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अमित मोहन प्रसाद सदस्य के रूप में शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें