फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सांसद के आवास में हुए अवैध निर्माण मामले में जांच करने पहुंची टीम

Mon, 24 Mar 2025 11:53 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित आवास में हुए अवैध निर्माण मामले में सोमवार को विनियमित क्षेत्र और पीडब्ल्यूडी के जेई जांच करने के लिए पहुंचे। जिस हिस्से को अवैध बताया गया है, उसकी नापतौल की गई है। इसकी रिपोर्ट एसडीएम दी जाएगी। इसके बाद अवैध निर्माण मामले में कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

इस मामले में 11 दिसंबर 2024 को नोटिस जारी किया गया था। जिसमें संभल नियत प्राधिकारी/उपजिलाधिकारी विनियमित क्षेत्र की ओर से कहा गया था कि सांसद के आवास में बिना अनुमति निर्माण किया गया है। नक्शा भी पास नहीं कराया गया। यह उत्तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 का उल्लंघन है। इस मामले में ही दो सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी। जिससे यह स्पष्ट हो सके कि निर्माण कितना किया गया है। उसके अनुसार कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
सांसद के मकान में हुए अवैध निर्माण मामले में सांसद के पिता ममलुकुर्रहमान बर्क ने डीएम न्यायालय में अपील दायर की है। जिसमें उन्होंने अपना पक्ष रखा है। जिसमें उन्होंने बताया है कि जो निर्माण कार्य हुआ है वह उनके पिता डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के द्वारा कराया गया था। उनके निधन के बाद वह संपत्ति उनके नाम दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें