चंदौसी (संभल)। जुनावई एडीओ पंचायत कुलदीप सिंह की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है। निलंबन की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी की ओर से संतुति की गई है। इसके बाद अगली कार्रवाई की जानी है। मालूम हो एडीओ पंचायत की वायरल हुई वीडियो में अधिकारियों के लिए अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया था। यह वीडियो पुराना है लेकिन वायरल बुधवार को हुआ है। इसी वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू की गई है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि वीडियो के आधार पर ही निलंबित किए जाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। निलंबन के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के प्रति अशोभनीय व्यवहार करने पर बख्शा नहीं जाएगा।