फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शादी वाले दिन सम सेमेस्टर की परीक्षा देने आया छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। बृहस्पतिवार को राजकीय पॉलीटेक्नीक में आयोजित सम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में एक अभ्यर्थी अपनी शादी वाले दिन परीक्षा में शामिल होने पहुंचा।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने से पहले वह कॉलेज स्टाफ से जल्दी पेपर करवाने के लिए प्रार्थना करता रहा। कहने लगा कि आज मेरी शादी है, बरात बाहर जानी है। इसलिए तीन बजे उसे छोड दिया जाए। लेकिन कॉलेज स्टॉफ ने परीक्षा संपन्न होने से एक घंटा पहले शाम करीब चार बजे उसे घर भेज दिया। बहजोई के गांव भरतपुर निवासी नईम ने बताया कि वह पॉलीटेक्निक के प्रथम सेमेस्टर का छात्र है। उसकी बरात बृहस्पतिवार शाम को बिल्सी जानी थी। लेकिन परीक्षा होने के चलते उसे पॉलिटेक्निक कॉलेज में आना पड़ा।
-
884 छात्र-छात्राओं ने पहली और दूसरी पाली में दी परीक्षा
पॉलिटेक्निक में बृहस्पतिवार को सम सेमेस्टर की बायोकेमिस्ट्री एंड क्लीनिकल पैथोलॉजी, ह्यूमन एनाटॅामी साइकोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री एंड क्लीनिकल पैथोलॉजी विषय की परीक्षा पहली व दूसरी पाली में संपन्न हुई। दोनों पालियों में 958 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 884 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। एचओडी व केंद्र व्यवस्थापक वरश्री गंगवार ने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में करवाई जा रही है। इस दौरान मनोज कुमार सिंह, क्षितिज कुमार गुप्ता, निलय यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें