फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बिजली के आउटसोर्स कर्मियों का धरना तीसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
बिसौली के विदयुत वितरण खंड के कार्यालय पर धरना देते उ.प्र. के पावर कॉरपोरेशन व निविदा संविदा सं
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली में विद्युत वितरण खंड के कार्यालय के बाहर आउटसोर्स कर्मियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मिलने लखनऊ गया है। वह मंत्री को आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराएगा। आउटसोर्स कर्मचारियों ने छंटनी करने, 55 वर्ष का हवाला देकर कार्य से हटाने, कार्य के अनुरूप अनुबंध न करने, वेतन भुगतान में भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने मार्च 2023 में हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस लेने की मांग की है। हटाए गए कर्मचारियों के बकाए वेतन का भुगतान कराने की मांग की है। इस मौके पर धीरेंद्र कुमार सिंह, प्रेमपाल प्रजापति, धर्मवीर यादव, गुलाब सिंह, सीटू यादव, कैलाश, सेवाराम, दीपक मौर्य, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें