फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव महापुराण की कथा ही अमरकथा : आचार्य अनंतदास

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मोहल्ला हल्लू सराय में स्थित चामुंडा मंदिर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के चौथे दिन वृंदावन से आए कथा वाचक आचार्य अनंतदास ने अमरनाथ की अमर कथा का वर्णन करते हुए बताया कि शिव महापुराण की कथा ही अमर कथा है, जिसे सुनकर जीव कार्य बंधन से मुक्त हो जाता है।
विज्ञापन

आचार्य अनंतदास ने अशेश्वर महादेव अवतार, भूतेश्वर भोलेनाथ की कथा, सती चरित्र वर्णन करते हुए कहा कि कैसे पार्वती का जन्म हिमालय राज के घर हुआ। इस बीच शिव पार्वती विवाह का उत्सव मनाते हुए चामुंडा मंदिर परिसर भगवान शिव के भजनों से गुंजायमान हो गया। कथा सुनने को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। यजमान रजनीकांता चौहान रहीं। प्रसाद की व्यवस्था राजीव अग्रवाल की ओर से की गई। इस दौरान महंत मुरली सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, अजय गुप्ता, रामकिशन ठकराल, राजू ठाकुर, संजय ठाकुर, विनोद पवार, शुभम गुप्ता, मयंक गुप्ता, शिव ओम गुप्ता, मुकेश शर्मा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें