फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ठंड के साथ बाजार में लौटी गजक-रेबड़ी की महक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जैसे-जैसे सुबह-शाम की ठंड बढ़ रही है वैसे-वैसे शहर की गलियों में देशी स्वाद की महक लौट रही है। शहर के गलियों, चौराहों और गलियों से लेकर बाजार तक में गजक, रेबड़ी, मूंगफली और तिल के लड्डू बेचने वालों की दुकानें सजी हुई हैं। तो कहीं गली-मोहल्लों में खड़े गजक के ठेलों पर ग्राहक खरीदारी करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन




कोई सादी गजक खरीद रहा है तो कोई मावे और इलायची वाली स्पेशल गजक का स्वाद ले रहा है। इन दिनों जीएमडी रोड, कपूर कंपनी, गुरहट्टी ताड़ीखाना, खुशहालपुर, सिविल लाइन स्थित गजक की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ दिख रही है। वहीं चौराहों पर कढ़ाई से उठती भुनी मूंगफली की खुशबू लोगों को अपनी ओर खींच रही है। दुकानदार पंकज कुमार का कहना है कि ठंड की शुरुआत के साथ ही गजक और तिल के लड्डू की मांग अधिक है। गजक 150 रुपये से 480 रुपये प्रति किलोग्राम में उपलब्ध है। इसमें गुड़ वाली गजक, चीनी वाली गजक, मावे वाली गजक, ड्राइ फ्रूट गजक, चॉकलेट गजक, इलायची गजक, तिल की गजक, मूंगफली की गजक शामिल है। इनके दाम अलग-अलग हैं।



00



गुड़ और तिल से बने पदार्थ हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होते हैं। दुबले पतले लोगो को तिल के लड्डू से दूर रहना चाहिए। साथ ही फैटी लीवर और थायराइड वाले व्यक्तियों के लिए गजक और गुड़ के लड्डू उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन




- डॉ. सत्यप्रकाश गुप्ता, आयुर्वेदाचार्य



00



लोग ठंड में गर्म तासीर वाली चीजें जैसे गुड़ की गजक, तिल के लड्डू खाना अधिक पसंद करते हैं लेकिन यह सभी चीजें हर व्यक्ति के लिए सेहतमंद नहीं होती है। बच्चों को यह सब कम खाना चाहिए।



- डॉ. परमेश, आयुर्वेद चिकित्सक- आम जैकेट से लेकर शादियों के लिए डिजाइनर वुलन कनेक्शन भी युवाओं की पसंद
00
ठंड की दस्तक, गर्म कपड़ों के बाजार में छाई रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी



मुरादाबाद। सुबह और शाम चल रही ठंडी हवाओं ने सर्दी की दस्तक दे दी है। मौसम में बदलाव के साथ ही लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है। शहर के बाजारों में इन दिनों रौनक नजर आ रही है। साधारण जैकेट से लेकर शादी समारोह में पहनने के लिए ब्लेजर और डिजाइनर वुलन कवेक्शन युवाओं को खूब भा रहा है।
मुख्य बाजार बुध बाजार, दिल्ली रोड और रामगंगा विहार की दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। महिलाएं शॉल, स्टॉल, सूट और स्वेटर खरीद रही हैं, जबकि युवाओं में हुडी, जैकेट और कोट का ट्रेंड ज्यादा दिख रहा है। वहीं बच्चे भी पीछे नहीं हैं उनके लिए कार्टून प्रिंट वाली टोपी, दस्ताने और ऊनी सेट खूब पसंद किए जा रहे हैं। इस दौरान बुध बाजार, टाउनहॉल, चौमुखापुल, जीएमडी रोड, गुरहट्टी, गलशहीद आदि बाजारों में गर्म कपड़ों की दुकानें सज गई हैं। वहीं फुटपाथ पर भी सेल लगाकर गर्म कपड़ों की बिक्री शुरू हो गई है। ग्राहक अपने बजट के हिसाब से खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। टाउनहॉल के व्यापारी सनी कत्याल बताते हैं कि 20 दिन पहले ही दुकान में गर्म कपड़ों का स्टॉक आ गया है।
अब ठंड की दस्तक के साथ खरीदारी तेज हो गई है और रोजाना ग्राहक स्वेटर और शॉल खरीदने के लिए आ रहे हैं। बुद्ध बाजार के व्यापारी हरप्रीत सिंह का कहना हैं कि इस बार शुरुआत में ही खरीदारी अच्छी हो रही है। महिलाएं शॉर्ट स्वेटर और शॉर्ट जैकेट अधिक पसंद कर रही हैं। साथ ही वैलवेट में स्टाइलिश को-ऑर्ड सेट की मांग भी अधिक है। इनकी कीमत 1000 से 3000 रुपये तक है।



00

सहालग और ठंड ने बढ़ाई बिक्री

ठंड के साथ-साथ कपड़ों की बिक्री तेज होने का कारण सहालग भी है। सहालग के चलते लोग लेन-देन के लिए गर्म सूट, शॉल, कंबल और रजाई खरीद रहे हैं। जीएमडी रोड के व्यापारी विक्की अरोड़ा का कहना हैं कि इस बार ठंड देर से पड़ी है तो ऐसा लग रहा था कि व्यापार धीमा होगा लेकिन सहालग के चलते बिक्री तेजी से हो रही है।



00



एक हफ्ते पहले ही दुकान में गर्म कपड़ों का स्टॉक आया है। पहले ही दिन अच्छी बिक्री शुरू हो गई थी उम्मीद है आगे चलकर ठंड बढ़ने से कारोबार में ओर भी तेजी आएगी। - प्रतीक कत्याल, व्यापारी, टाउनहॉल

00



इस समय बच्चों के कपड़ों की बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है। ग्राहक रोजाना स्वेटटर, जैकेट, दस्ताने खरीदने के लिए आ रहे हैं। स्वेटर और जैकेट के रेट एक हजार से 2500 रुपये तक हैं। - सुमित रस्तोगी, व्यापारी, करुला
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें