फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सावन का दूसरा सोमवार... हर ओर भोले की जय-जयकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सावन महीने के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए शिवालयों पर शिवभक्तों की भीड़ जुटने लगी है। रविवार देर रात से ही प्रमुख मंदिरों में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी हो गया। प्राचीन सिद्धपीठ पातालेश्वर महादेव मंदिर सरायतरीन और सूर्यकुंड मंदिर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सोमवार के अगले दिन मंगलवार को शिवरात्रि है। ऐसे में जलाभिषेक आस्था का सैलाब उमड़ेगा।
विज्ञापन

सादातबाड़ी मंदिर, पातालेश्वर महादेव मंदिर सरायतरीन, झारखंडी महादेव मंदिर गुमसानी, सूर्यकुंड मंदिर, फत्तेहपुर भाऊ स्थित प्रकटेश्वर महादेव मंदिर पर पूरे माह दूर-दराज से श्रद्धालु शिव को जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सोमवार को बैरिकेडिंग कर परिसर में आने वाले वाहनों को रोक दिया जाएगा। जलाभिषेक के लिए परिसर में बैरिकेडिंग लगाई गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
यह है शुभ मुहूर्त
आचार्य शोभित शास्त्री ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार को पूजा का मुहूर्त- सुबह 5:47 से 7:27 बजे तक और सुबह 9:07 से 10:47 बजे तक है। विधि-विधान से भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करें। उन्होंने बताया कि सोमवार के बाद मंगलवार को शिवरात्रि है, ऐसे में जलाभिषेक का मंगलवार को भी जारी रहेगा। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होगी।
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां
बबराला। रविवार को जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने राजघाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाट से लेकर पार्किंग, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के आवागमन, घाट की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों, पार्किंग, यातायात नियंत्रण, बैरिकेडिंग, प्रकाश, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं परखीं। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि भीड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए और घाट तथा आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए। संवाद
डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था रहेगी प्रभावी
बबराला। श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पूर्व निर्धारित डायवर्जन प्लान का प्रभावी ढंग से पालन कराया जाएगा।राजघाट के आसपास सड़क किनारे अनावश्यक रूप से वाहनों की पार्किंग पर रोक लगाने और श्रद्धालुओं के वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों में खड़ा कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सीओ अंकित मिश्रा, उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार वर्मा, बबराला थाना प्रभारी लवली चौधरी, एसआई लोकेश कुमार समेत पुलिस और प्रशासनिक कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद

शहजादपुर के कश्यप मोहल्ले में पानी की दबी पाइप लाइन को बाहर निकालते जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें