फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ईंट भट्ठे के चौकीदार को बंधक बना दो ट्रैक्टर लूटकर ले गए बदमाश

Tue, 31 Oct 2023 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बबैना स्थित जय अम्बे गौरी ईंट भट्ठे पर रविवार की देर रात पांच बदमाश चौकीदार को बंधकर बनाकर दो ट्रैक्टर, एक एल्टीनेटर और एक गारा बनाने की मशीन लूट कर ले गए। सूचना पर भट्ठा स्वामी कय्यूम खां मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ईंट भट्ठे पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बबैना निवासी कय्यूब खां का गांव के पास ही जय अम्बे गौरी ईंट भट्ठा है। भट्ठे पर गांव अजीमाबाद निवासी खेम सिंह चौकीदारी करता है। रविवार की देर खेम सिंह भट्ठे पर अकेला था। देर रात पांच बदमाश आए और उसे बंधक बनाने के बाद ईंट भट्ठे पर खड़े दो ट्रैक्टर, एल्टीनेटर और गारा बनाने की मशीन लूटकर ले गए। कड़ी मशक्कत के बाद चौकीदार बंधनमुक्त हुअा और भट्ठा स्वामी को लूट की घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही भट्ठा स्वामी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को लूट की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छानबीन की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें