फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार महिला के गले से उचक्के ने तोड़ी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
घंटाघर पुलिस चौकी से दस कदम की दूरी पर उचक्का स्कूटी पर सवार महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ले गया। गनीमत यह रही कि चेन तोड़ने के दौरान आधी चेन नीचे गिर गई। घटना के बाद भागते समय युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश में जुटी है। भरे बाजार में हुई घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

दीवाली सहित अन्य त्योहारों को लेकर बाजारों में भीड़भाड़ बनी हुई है। बुधवार की शाम साढ़े चार बजे कबीर गली निवासी महिला राधा बंसल अपने पति संजय बंसल के साथ स्कूटी पर सवार होकर स्टेशन रोड स्थित एक रेस्तरां में किटी पार्टी में शामिल होने जा रही थी। जब महिला मुरादाबाद गेट स्थित लक्ष्मी बाजार पर घंटाघर पुलिस चौकी से दस कदम की पूरी पर पहुंची तो एक उचक्का युवक ने महिला के गले पर झपट्टा मारा।
उस समय आधी चेन युवक तोड़ ले गया, जबकि आधी जमीन पर गिर गई। अचानक हुई घटना से महिला हक्की-बक्की रह गई। महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। घटना के बाद युवक एमजी कांप्लेक्स वाली गली से भाग गया। जानकारी होने पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और उचक्के युवक का पीछा करने का प्रयास किया। युवक को कोई पता नहीं लगा।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मी महिला सीसीटीवी कैमरे लगी दुकान पर लेकर पहुंचे। जिससे सीसीटीवी फुटेज में युवक भागता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में ली है और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। जबकि महिला ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। मुरादाबाद गेट के पास भरे बाजार हुई घटना से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें