फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत पर भड़के लोग, ट्रैक्टर फूंका

Fri, 02 Mar 2018 12:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संभल के असमोली क्षेत्र के गांव ऐंचौड़ा कंबोह के पास होली के दिन यानी गुरुवार देर शाम को गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राले से कुचलकर युवक की मौत हो गई। भड़के ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। हालात संभालने के लिए थाना पुलिस जूझी। एसडीएम, सीओ के बाद एएसपी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करने लगे। रात नौ बजे तक जाम लगा हुआ था। 
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के गांव नहरौला निवासी योगेश (19) पुत्र होमपाल सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। गुरुवार शाम को योगेश दौड़ लगाने के लिए घर से निकला। शाम 7.30 बजे जैसे ही सैदनगली-असमोली मार्ग पर गांव ऐंचौड़ा कम्बोह के पास पहुंचा। तभी गन्ने से लदा एक ट्रैक्टर ट्राला आ गया। इसने योगेश को चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर ट्राले के पहियों से नीचे आकर योगेश की मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्राले को छोड़कर चालक भाग गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हालात देखे तो भड़क गए। ग्रामीणों ने पहले ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की। इसके बाद ट्रैक्टर में आग लगा दी। मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करने लगे।



जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष राजवीर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।  थाना पुलिस की सूचना पर एसडीएम राशिद अली खां, सीओ गमलेश्वर बिल्टोरिया भी मौके पर पहुंचे। अधिकारी ग्रामीणों को समझाने लगे। बाद में एएसपी पंकज पांडेय भी पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन देकर शांत किया। अधिकारी हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दे रहे थे। रात नौ बजे तक जाम लगा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें