फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकानों की छत गिरी, दो महिलाएं और आठ बच्चे दबे, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नसीरपुर में सोमवार की देररात कच्चे मकान में सो रहे दो परिवारों पर बारिश से नमी आने के बाद छत पर भरभराकर गिर गई। जिसके नीचे महिला सहित आठ बच्चे दब गए। शोरशराबा होने पर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। मलबे में दबे बच्चे और 2 महिलाओं को बमुश्किल बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

अहमद हसन ने बताया कि सोमवार की देररात खाना खाने के बाद कच्चे मकान में पत्नी और बच्चे सो रहे थे। तभी देर रात में अचानक कच्चे मकान की छत भराकर गिर गई। इसमें पत्नी और 3 बच्चे दब गए। पड़ोसियों की मदद से बामुश्किल मलबे के नीचे से पत्नी और बच्चों को बाहर निकाला गया। इसमें पत्नी राबिया को गंभीर चोट लगी है। घरेलू सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। वहीं, रईस ने बताया कि पत्नी कासमी और 5 बच्चे कच्चे मकान की छत के नीचे सो रहे थे। कई दिन से हो रही बारिश से कच्चे मकान की छत नमी में आने के बाद मंगलवार की देररात भर भराकर गिर गई। जिसमें पत्नी कासमी और 5 बच्चे दब गए। पड़ोसियों की मदद से बमुश्किल बाहर निकाला गया। बच्चों की जान बाल-बाल बच गई। इसी गांव की बुजुर्ग महिला समेराज की कच्चे मकान की छत भरभरा कर गिर गई। जिसमें बुजुर्ग महिला बाल-बाल बच गई। लेखपाल पूनम रानी ने बताया कि नसीरपुर में सोमवार की देर रात को तीन कच्चे मकानों की छत गिर गई थी। मामले की सूचना पीड़ित के द्वारा दी गई थी। जांच पड़ताल कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें