चंदौसी (संभल)। राजस्व विभाग की टीम ने गांव पतरौआ में सरकारी भूमि से पक्का निर्माण ध्वस्त कराया है। जबकि कुछ भूमि पर फसल उगाई गई है, उसे भी पलटवाया जाएगा। राजस्व विभाग की कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के निर्देश दिए है कि जहां पर भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके निर्माण कर लिया गया अथवा भूमि को फसल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसी भूमि को चिंहित कर अवैध कब्जे हटवाए जाए। मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम नायब तहसीलदार अनुज कुमार के नेतृत्व में गांव पतरौआ पहुंची। यहां सरकारी भूमि पर किए गए पक्के निर्माण को टीम द्वारा ध्वस्त कराया गया। भूमि पर सीमेंट के पीलर पर गुमटी नुमा कमरा को ध्वस्त कराया गया। कुछ सरकारी भूमि पर कब्जा कर फसल उगाई गई है। जिसे शीघ्र ही पलटवाया जाएगा। एसडीएम रामकेश सिंह धामा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर ऐसी सरकारी भूमियों को चिंहित किया जा रहा है। जिस पर लोगों ने अवैध कब्जे कर लिया है। ऐसी सरकार भूमि से अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटवाए जा रहे हैं।