फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नवजात की मौत का कारण पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं, गांव में पुलिस की चौकसी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर कलां में कब्र से बाहर मिले नवजात के शव का पोस्टमार्टम हो गया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। इसलिए विसरा सुरक्षित कर लैब भेजा गया है। परिजनों के मुताबिक नवजात की मौत बीमारी के कारण हुई थी। वहीं कब्र से नवजात का शव निकलने के बाद पुलिस ने एहतियाती चौकसी गांव के कब्रिस्तान में बढ़ा दी है। साथ ही शव निकालने के मामले में छानबीन की जा रही है। नवजात के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को बाल रोग विशेषज्ञ की उपस्थिति में किया गया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका तो विसरा सुरक्षित किया गया है। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र का कहना है कि गांव में एहतियाती तौर पर पुलिस तैनात है। घटना की छानबीन की जा रही है। मालूम हो शुक्रवार की दोपहर गांव शहबाजपुर कलां में उस समय आक्रोश पनप गया था। जब इसी गांव के निवासी नसीम के नवजात शिशु का शव कब्र से बाहर एक पेड़ पर रखा हुआ मिला था। नवजात का जन्म मंगलवार को हुआ था। बुधवार की रात मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह दफन किया गया था। नसीम का आरोप था कि तंत्र विद्या के लिए नवजात का शव कब्र से बाहर निकाला गया है। पेड़ के नजदीक कुछ ऐसी सामग्री भी मिली थी। जिससे परिजनों को तंत्र विद्या का शक है। थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि पुलिसकर्मी निगरानी कर रहे हैं। छानबीन भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें