फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो वर्ष में भी नहीं हो सका रेलवे स्टेशन का कायाकल्प

विज्ञापन
चंदौसी रेलवे स्टेशन पर अधर में अटका फुटओवरब्रिज का निर्माण। संवाद
विज्ञापन
चंदौसी। रेल मंत्रालय की ओर से अमृत भारत योजना के तहत चंदौसी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करने का काम दो वर्ष पहले शुरू हुआ था, लेकिन कछुआ चाल होने के कारण अभी आधा काम भी नहीं निपट सका है। योजना के तहत यहां 12 मीटर चौड़े एक पैदल पुल का निर्माण भी होना है। यह भी महीनों से अटका हुआ है। लखनऊ की रेलवे कार्यशाला से बनकर आए इस पुल को यहां स्टेशन पर जोड़ना है।
विज्ञापन


अमृत भारत योजना के तहत बड़े स्टेशनों की तर्ज पर चंदौसी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जाना है। रेल मंत्रालय ने यात्री सुविधाओं के विस्तार को मुरादाबाद मंडल के जिन 12 स्टेशनों को चुना, इसमें चंदौसी भी शामिल है। छह अगस्त 2023 को प्रधानमंत्री ने इसका वर्चुअल शिलान्यास किया था। रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज, लिफ्ट, संयुक्त प्रतीक्षालय, शौचालय, बैठने के लिए लॉज, स्टेशन के फ्रंट का विकास व सौंदर्यीकरण और एक व दो प्लेटफॉर्म के उच्चीकरण का कार्य होना प्रस्तावित है। करीब 21 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन की सूरत बदलनी थी।
इसके लिए कार्यदायी संस्था ने वर्ष 2023 के नवंबर माह में कायाकल्प का कार्य शुरू कर दिया था, लेकिन दो वर्ष से ज्यादा का समय बीत गया लेकिन प्लेटफॉर्म एक के उच्चीकरण का कार्य भी पूरा नहीं हो सका। वहीं, पिछले डेढ़ माह से वेटिंग रूम, स्टेशन के फ्रंट व परिसर के अंदर का सौंदर्यीकरण, प्लेटफॉर्म दो की ऊंचाई बढ़ाना, लिफ्ट, फुट ओवरब्रिज आदि का निर्माण कार्य अब भी अधर में लटका है। कार्यदायी संस्था ने शुरुआत से निर्माण कार्य को गति नहीं दी। बीच-बीच में कई बार काम बंद भी हुआ। इन कार्यों की डीआरएम भी समय समय पर निरीक्षण कर संबंधित को तेजी लाने के निर्देश दे चुके हैं। इसके बावजूद भी कार्यदायी संस्था की सुस्ती दूर नहीं हो सकी।
विज्ञापन


0000

अधर में लटका फुट ओवरब्रिज का निर्माण
चंदौसी। अभी रेलवे स्टेशन पर एक पैदल पुल बना हुआ है, लेकिन अमृत भारत योजना के तहत एक और फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। करीब एक वर्ष पूर्व रेलवे की ओर से लखनऊ स्थित कार्यशाला को 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज के निर्माण के लिए सवा दो करोड़ की धनराशि जारी की थी। एक वर्ष पहले यहां ओवर ब्रिज के लिए फाउंडेशन बनाने का का काम शुरू हुआ। यह भी छह महीने में पूरा हो सका। इसके बाद लखनऊ से बनकर आए पुल को यहां जोड़ने का काम जुलाई में शुरू किया गया था। जो अब तक पूरा नहीं हो सका है। उस समय उम्मीद जताई जा रही थी कि एक वर्ष में स्टेशन के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन दो वर्ष बाद भी आधा कार्य भी नहीं हो सका है। कार्यदायी संस्था के ठेकेदार यादुवेंद्र सिंह से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो बात नहीं हो सकी। नंबर फॉरवर्ड पर लगा हुआ था। संवाद






प्रधानमंत्री ने किया था वर्चुअल शिलान्यास व संवाद

चंदौसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह अगस्त 2023 को रेलवे स्टेशन पर नए कार्यों का शिलान्यास करने के साथ ही वर्चुअल संवाद भी किया था, जिसे लाइव देखने के लिए स्टेशन पर बड़ा पंडाल बनाकर हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। जिसमें रेलवे अफसरों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी व भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे थे। इस दौरान रेलवे स्टेशन के कायाकल्प को लेकर न सिर्फ विभागीय अफसरों में उत्साह था बल्कि शहर के लोगों में खुशी का माहौल साफ दिखाई दे रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें