फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्लास से निकाली शोभायात्रा, झांकियों ने मन मोहा

विज्ञापन
चंदौसी में पंजाबी समाज की शोभायात्रा में भगवान स्वरूप में सजे बालक। संवाद - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मोहल्ला कागजी स्थित श्री सनातन धर्म पंजाबी सभा मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ राज्यमंत्री गुलाब देवी व मुरादाबाद के पूर्व विधायक राजीव चन्ना ने फीता ने किया। मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा ने नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

श्री सनातन धर्म पंजाबी सभा मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा में देशभक्ति झांकी में बच्चे तिरंगे लेकर चल रहे थे। इसके बाद राजेश सरस्वती विद्या मंदिर का बैंड चल था। जिसमें बच्चे बैंड व बाजे बजाते चल रहे थे। गणेश भगवान व श्रीराम दरबार की झांकी शामिल थी। इसके पीछे ताशा बैंड मधुर धुन बिखेर रहा था। शोभायात्रा में श्रीराधाकृष्ण, दुर्गा माता, हनुमान जी, भैरव बाबा, गणेश जी, श्रीराम व रावण युद्ध, गणेश भगवान की चूहे द्वारा आरती करने की झांकियां मनमोह रही थीं। हनुमान जी की वेशभूषा में चल रहे युवक व बच्चे नृत्य कर रहे थे। बाबा खाटूश्याम की झांकी बग्गी पर सवार थी। डीजे पर भगवान शंकर व अघोरी की वेश में सजे युवक नृत्य कर रहे थे। मां तुझे सलाम आतंकवाद की झांकी सभी को आकर्षित कर रही थी। कदम वृक्ष के नीचे भगवान श्रीकृष्ण की झांकी शामिल रही। इसके अलावा सूर्य भगवान, महिषासुर की झांकी में शामिल थी। महिला सत्संग मंडल भजन कीर्तन करते चल रहे थे। माता काली का अखाड़ा भी शोभायात्रा में शामिल था। मोहल्ला कागजी स्थित मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा फव्वारा चौक, स्टेशन रोड, राम स्वरूप रोड, संभल गेट, लाठी बाजार, नमक मंडी होकर मुरादाबाद गेट होते हुए पुन: मंदिर पर आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। सुरक्षा के लिए सीओ दिनेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश गुप्ता व पुलिस बल शोभायात्रा के साथ-साथ चल रहे थे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुगंधा सिंह, माधव मिश्र, आकाश आहूजा, मोनू खुराना, सतीश अरोरा, अशोक शर्मा, मनोज वर्मा, मनमोहन भसीन, सुधीर मल्होत्रा, अनिल साहनी, अशोक अरोरा, महेंद्र अदलक्खा, हरेंद्र कोहली, संजय मदान, सुरेंद्र मदान, भूषण अरोरा, नंद नारंग, अमित कुमार, मुदित गर्ग, शुभम अग्रवाल, तरुण नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें