फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: उपद्रवियों के पोस्टर चस्पा करने की प्रक्रिया टली

Sat, 07 Dec 2024 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
संभल के बाजार में लोगों की भीड़।संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संभल। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल उपद्रवियों के पोस्टर तो पुलिस ने निकलवा लिए है। लेकिन, चस्पा नहीं किए गए हैं। फिलहाल चस्पा करने की प्रक्रिया को पुलिस ने टाल दिया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि फिलहाल तो वीडियो और फोटो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उपद्रवियों में से 400 चेहरे सामने आ चुके हैं। अन्य के चेहरे भी वीडियो और ड्रोन से लिए गए फोटो भी तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


24 नवंबर की सुबह जामा मस्जिद के पास से बवाल हो गया था। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग कर दी थी। जामा मस्जिद के पास पुलिस ने उपद्रवियों पर काबू पाया तो नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में पुलिस पर पथराव कर दिया गया था। इन तीनों ही स्थानों पर हुए बवाल की पुलिस ने वीडियो बनाई थी और फोटो लिए थे। वीडियो और फोटो से उपद्रवियों के सिंगल फोटो निकाले गए हैं। इन सभी के पोस्टर बने हैं जो सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए जाने थे, लेकिन बवाल के 12 दिन बाद भी चस्पा नहीं किए गए हैं। चस्पा करने की प्रक्रिया को फिलहाल टाल दिया गया है। हालांकि इसको लेकर अधिकारी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं।
वाहन जलाने से 20 लाख का नुकसान
बवाल के दौरान उपद्रवियों ने आगजनी और तोड़फोड़ की थी। इसमें पुलिस की गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया था। अधिकारियों की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इसके अलावा लोगों के मकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी भी तोड़ दिए थे। उपद्रवियों द्वारा किए गए नुकसान का प्रशासन द्वारा आकलन कराया जा रहा है। परिवहन विभाग ने चार कार और छह बाइकों के नुकसान की 20.20 लाख रुपये की रिपोर्ट बनाकर एडीएम को सौंप दी है। इसी तरह बिजली विभाग ने आगजनी के दौरान लाइन जलने पर दो लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया था। अन्य क्षति के आकलन के लिए राजस्व विभाग की टीम को लगाया था, लेकिन राजस्व विभाग की टीम रिपोर्ट तैयार नहीं कर सकी है। एसडीएम को यह रिपोर्ट तैयार करानी है। इन तीनों रिपोर्ट की समीक्षा के बाद उपद्रवियों से वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

बाजार में रौनक
संभल। बवाल के बाद शहर के बाजार में रौनक लौटनी शुरू हो गई है। शुक्रवार को बाजार में भीड़भाड़ नजर आई। शहर के साथ देहात क्षेत्र के लोगों ने भी बाजार में खरीदारी की। हालांकि एहतियाती तौर पर बाजार में पुलिस का पहरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें