फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थाई जेल से बंदी भागा, तलाश में जुटी पुलिस, बंदी रक्षक सस्पेंड किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले की अस्थाई जेल से बंदी दीवार कूदकर भाग गया। इसकी जानकारी सुबह को उस समय हुई जब बंदियों की गिनती की गई। एक बंदी कम मिला तो हड़कंप मच गया। काफी देर तक अस्थाई जेल में तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद मुरादाबाद जेल प्रशासन और संभल पुलिस अधीक्षक को बंदी के भागने की सूचना दी गई। बंदी की तलाश में हयातनगर थाना पुलिस जुट गई है। वहीं दूसरी ओर जेल अधीक्षक ने बंदी रक्षक को सस्पेंड कर दिया है और जांच के आदेश किए हैं।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह संभल जिले के गांव सारंगपुर में बनी अस्थाई जेल में उस समय हड़कंप मच गया जब चाकू के आरोप में पकड़ा गया बंदी गायब मिला। दरअसल हयातनगर थाना पुलिस ने रविवार को गांव चंदायन निवासी शाने आलम को चाकू के साथ गांव आढ़ौल चौराहे से पकड़ा था। जिसका चालान कर दिया गया।
कोट में पेशी के बाद आरोपी को अस्थाई जेल भेज दिया। बता दें कि कोराना काल में सतर्कता के लिए बंदियों को पहले 14 दिनों के लिए अस्थाई जेल में रखा जा रहा है, इसके बाद उन्हें मुरादाबाद के स्थाई जेल भेज दिया जाता है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र के अनुसार रात को करीब साढ़े तीन बजे करीब बंदी किसी तरह बाहर निकला और अस्थाई जेल की दीवार कूदकर भाग गया। इसकी जानकारी सुबह को तब हुई जब गिनती में बंदी कम मिला। पुलिस अधीक्षक ने भागे हुए बंदी की तलाश में टीमें लगा दी हैं। जो जगह जगह दबिश दे रही हैं। लेकिन सोमवार की देररात तक भागा हुआ बंदी पुलिस की टीमों के हाथ नहीं आ सका है। इस मामले में बंदी रक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें