फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन में 100 रुपये टूटा मेंथा आयल का भाव

Sun, 11 Mar 2018 01:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
विज्ञापन
rupees
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उम्मीद के मुताबिक मेंथा उत्पादों की मांग न निकल पाने की वजह से  भारतीय मेंथा बाजार में मंदी बरकरार है। सात दिनों के भीतर 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक घटे हैं। चीन के साथ यूरोप और अमेरिका के खरीदार मेंथा की नई फसल का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें उम्मीद है कि फसल आने पर बाजार भाव और गिरेंगे। इसलिए तब तक उतना ही माल खरीदा जाए जितने माल की खपत तत्काल होनी है। खरीद में रुचि न दिखाए जाने से भारतीय मेंथा इंडस्ट्री में कारोबार की रफ्तार धीमी पड़ गई है। 
विज्ञापन



भारतीय मेंथा बाजार की संभल मंडी में 3 मार्च को मेंथा जीएलसी का का भाव 1390 रुपये प्रति किलोग्राम का था जो 10 मार्च को घटकर 1290 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इससे तेजी की उम्मीद कर रहे तमाम किसानों और कारोबारियों को झटका लगा है। असल में चीनी नव वर्ष का जश्न होने की वजह से फरवरी में चीनी बाजार में कारोबार बहुत कम हो गया था। फरवरी के अंत तक चीन के बाजार में डिमांड निकलने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन मार्च के पहले सप्ताह में भी कोई खास मांग मेंथा उत्पादों की नहीं निकल सकी। 


इसका असर भारतीय बाजार पर पड़ा। इससे भी ज्यादा मुश्किल वायदा बाजार में आई मंदी के चलते हुई। वायदा बाजार में भविष्य के लिए जो बाजार भाव दिए गए हैं वह क्रमश: घटे हुए हैं। इसीलिए विदेशी खरीदार सिर्फ उतना ही माल खरीद रहे हैं जितने माल की खपत उन्हें तात्कालिक उत्पादन के लिए है। वहीं यूरोप और अमेरिका में भी खरीदारी कम है। नतीजा बाजार धड़ाम होगया है। इसी सीजन में भारतीय मेंथा आयल का भाव 1900 रुपये तक पहुंच गया था लेकिन यही भाव अब 1290 रुपये है। जाहिर है कि और तेजी की उम्मीद कर रहे थे उन्हें करारा झटका लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें