फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अधूरी बना कर छोड़ दी पावर हाउस मार्ग की सड़क

विज्ञापन
चंदौसी के पावर हाउस की जर्जर सड़क से गुजरते लोग। संवाद
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। नगर के पावर हाउस काॅलोनी में तहसील की ओर जा रही सड़क आधी अधूरी बना कर छोड़ दी है। अधबनी सड़क में गहरे गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तहसील मुख्यालय की ओर जाने का ये आम रास्ता है।
विज्ञापन

बता दें कि पावर हाउस से तहसील की ओर जा रहे मार्ग पर किशोर न्यायालय व मोटरवाहन दुर्घटना अधिकरण स्थित है। वहीं पावर हाउस की भूमि पर रोडवेज बस अड्डे का निर्माण प्रस्तावित है। इस मार्ग पर सब्जी आदि की दुकानें भी लगी रहती हैं। जिससे इस मार्ग से ग्रामीण अंचलों के लोग शहर में आते जाते हैं। वहीं तहसील जाने के लिए ये शॉर्ट कट रास्ता है। दिन भर इस मार्ग पर लोगों की आवाजाही रहती है। अप्रैल माह में अतिक्रमण अभियान चलाया गया था। इसके बाद विनियमित क्षेत्र की ओर से तहसील तिराहे से किशोर न्यायालय तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया था। जबकि सड़क का जर्जर काफी हिस्सा छोड़ दिया गया।
आलम ये है कि बाकी निर्माण से वंचित सड़क में खड़ंजे की ईंटें टूट कर मिट्टी में दब गई हैं। गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिससे आवागमन में लोगों को काफी परेशानी होती है। वहीं धूल भी उड़ती रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पावर हाउस काॅलोनी होने की वजह से नगर पालिका इस मार्ग को अपनी हद में नहीं मानती है। इससे पूरा क्षेत्र ही विकास की राह जोह रहा है। चंदौसी ईओ धर्मराज राम ने बताया कि पावर हाउस की इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण विनियमित क्षेत्र से किया जा रहा है। नगर पालिका की ओर से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। शेष सड़क का निर्माण भी विनियमित क्षेत्र से ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें