संभल। धनैटा सोतीपुरा में स्थित मस्जिद में अब 20 से ज्यादा लोग नमाज अदा कर सकेंगे। एक वर्ष पहले हयातनगर थाना पुलिस ने दूसरे समुदाय के लोगों की शिकायत के बाद के 20 से अधिक लोगों के नमाज पढ़ने पर रोक लगाई थी। इस रोक को हटाने के लिए धनैटा सोतीपुरा निवासी मुनाजिर हाईकोर्ट गए थे। अब सुनवाई के बाद उनको राहत मिली है। मस्जिद के परिसर में जितने भी लोग आ सकते हैं वह नमाज अदा करेंगे। यह आदेश हाईकोर्ट ने दिया है।
मुनाजिर खान ने बताया कि पिछले वर्ष किसी ने शिकायत की थी कि वर्षों से 20 लोग ही निजी परिसर में बनी मस्जिद में नमाज अदा करते थे लेकिन अब ज्यादा लोग नमाज अदा करते हैं। इसके बाद ही हयातनगर थाना पुलिस ने 20 लोगों के ही द्वारा नमाज पढ़ने की बात कही थी। इसके बाद से 20 ही लोग नमाज अदा करते चले आ रहे थे। मुनाजिर ने बताया कि उनके परिवार में ही 35 से ज्यादा लोग हैं। इसलिए दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। अब हाईकोर्ट ने पूरे परिसर में नमाज अदा करने की अनुमति दे दी है। अब अगली सुनवाई 16 मार्च को होनी है।
0000
2500 से ज्यादा मुस्लिम गांव में रहते हैं, एक ही मस्जिद है गांव में बनी
गांव धनैटा सोतीपुरा में गोसिया नाम से निजी जमीन में मस्जिद बनी है। यह 450 वर्गफीट में है। 2500 से ज्यादा मुस्लिम गांव में रहते हैं। रमजान में नमाज पढ़ने वाले लोगाें की संख्या बढ़ जाती है। पिछले वर्ष रोक लगने के बाद से गांव के लोग दूसरे गांवों में जाकर नमाज अदा कर रहे थे। या घरों में पढ़ रहे थे। क्योंकि गांव में एक ही मस्जिद है और उसमें ज्यादा लोगों को नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं थी। जबकि इस मस्जिद में 100 से ज्यादा लोग एक साथ नमाज अदा कर सकते हैं। मुनाजिर ने बताया कि उनके दादा छिद्दा ने निजी जमीन में वर्षों पहले मस्जिद बनाई थी।