फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एटीएस के छापे से फिर सहमे संभल के लोग, तरह-तरह की चर्चाएं तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद संभल में हाई अलर्ट है। बवाल के तार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े तो एजेंसियां भी चौकन्नी हो गईं। अब शनिवार को सैन्य ठिकानों पर हमले की साजिश में संभल में छापे मारे गए। जिसके बाद एक बार फिर से संभल के लोग सहम गए हैं।
विज्ञापन

पहले भी संभल का नाम कई बार आतंकी संगठनों के साथ नाम जुड़ चुका है। वर्ष 1998 के बाद से संभल के कुछ लोगों का नाम आतंकी गतिविधियों में सामने आया था। नवंबर 2023 में आईएसआईएस से कनेक्शन में संभल के दो युवा गिरफ्तार किए गए थे। इन युवाओं पर अन्य युवाओं को आतंक की राह पर लाने का आरोप लगा था। अभी मामला विचाराधीन है और दोनों युवा जेल में बंद हैं। दिल्ली के कई थानों में भी संभल के लापता युवाओं के फोटो चस्पा हैं। एक बार फिर यूपी एटीएस के संभल में छापे से तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें