फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रेलवे की ढिलाई का खामियाजा भुगत रहे चंदौसी के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। रेलवे की ढिलाई के चलते मंडी समिति पुल निर्माण पूरा होने में देरी हो रही है। जिसका खामियाजा मंडी समिति क्षेत्र में रहने वाले लोगों को तीन किलोमीटर मालगोदाम रोड पर स्थित फाटक से होकर शहर जाना पड़ रहा है। इससे लोगों में रेलवे के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन

मंडी समिति रेलवे फाटक 35 बी पर पैसेंजर, एक्सप्रेस और मालगाड़ी समेत दर्जनों ट्रेनों का अपडाउन रहता है। जिससे दिन में अधिकांश समय फाटक बंद होने से जाम की समस्या बनी रहती है। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद 16 मार्च 2024 को राज्यमंत्री गुलाब देवी ने ओवरब्रिज निर्माण के लिए शिलान्यास किया था। इसके बाद ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो गया। फाटक पर .75 किलोमीटर का पुल का निर्माण होना है। फाटक के दोनों ओर पिलर और उस पर स्लैब का का काम पूरा हो चुका है। जबकि छत डालने के लिए पियर कैप भी लगा दिए गए हैं। कार्यदायी संस्था द्वारा दोनों ओर पुल पर तीन-तीन छतें डाली जाएंगी।
कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष कुमार ने बताया कि अभी रेलवे ने अपने हिस्से का निर्माण शुरू नहीं किया है। सीओ कार्यालय की ओर दो छतें डाल दी गई हैं। तीसरी छत रेलवे द्वारा कार्य शुरू न होने से नहीं डाली जा रही है। वहीं मंडी समिति की ओर भी दो छतों के डालने का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही रेलवे ने कार्य शुरू नहीं किया तो दोनों ओर की एक-एक छत डालने में देरी होगी।
विज्ञापन



मंडी समिति रेलवे फाटक के प्रोजेक्ट तैयार होने के लिए दो साल से कुछ अधिक का समय दिया गया है। अभी 14 माह बीते हैं। रेलवे के हिस्से का पुल निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

-राजू कुमार, कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक, चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें