फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संशोधित मार्कशीट के लिए मूल अंकपत्र करना होगा वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। स्क्रूटनी कराने वाले विद्यार्थियों को तब तक संशोधित अंकपत्र नहीं मिलेगा, जब तक वे मूल अंकपत्र वापस नहीं कर देते हैं। इसके लिए निदेशालय के आदेश पर डीआईओएस श्यामा कुमार ने सभी प्रधानाचार्यों को नोटिस भेजा है। इसमें पुराना अंकपत्र वापस लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के 48 छात्र-छात्राओं ने उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी कराने के लिए आवेदन किया था। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी कर परिणाम जारी कर दिया था। परिणाम जारी होने से पहले ही माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अंकपत्र जारी कर दिए थे। डीआईओएस कार्यालय से भी सभी विद्यालयों में अंकपत्र भेजे गए थे और फिर वहां से विद्यार्थियों को अंकपत्र दे दिए गए थे ताकि वे स्नातक में दाखिला ले सकें। अब स्क्रूटनी के बाद संशोधित अंकपत्र भी परिषद से आ गए हैं।
सचिव ने सभी डीआईओएस को भेजे पत्र में कहा कि संशोधित अंकपत्र विद्यार्थियों को तभी दिया जाए, जब वे मूल अंकपत्र वापस कर देंगे क्योंकि मूल अंकपत्र का दुरुपयोग होने का खतरा रहता है। सचिव का पत्र मिलने के बाद डीआईओएस श्यामा कुमार ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर विद्यार्थियों को मूल अंकपत्र लेने के बाद ही संशोधित अंकपत्र देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक मूल अंकपत्र वापस नहीं लिया जाता था, लेकिन पहली बार नियम में बदलाव किया है।
विज्ञापन

0000

शासन स्तर से पहली बार मूल अंकपत्र वापस लेने के नियम में बदलाव किया है। निर्देश मिले हैं, मूल अंकपत्र वापस किए वगैर संशोधित अंकपत्र न दिए जाएं। इसका पालन करा रहे हैं। सभी प्रधानाचार्यों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

श्यामा कुमार, डीआईओएस, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें