फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाजपा नेता के हत्या में एक लाख के ईनामी ने बदायूं कोर्ट में किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। क्षेत्र के गांव दबथरा हिमंचल में 10 मार्च को भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलफाम सिंह यादव की पेट में जहरीला इंजेक्शन घोंप कर हत्या के मामले में फरार चल रहे एक लाख के ईनामी धर्मवीर उर्फ धम्मा ने जनपद बदायूं के न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। आरोपी बदायूं के चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दबथरा हिमंचल गांव के रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलफाम सिंह यादव की घेर में आराम करते समय दस मार्च को पेट में जहरीला इंजेक्शन घोंपकर हत्या कर दी थी। इस मामले में भाजपा नेता के पुत्र दिव्य प्रकाश यादव ने ब्लाक प्रमुख रवि यादव, महेश यादव सहित चार नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख रवि यादव, महेश यादव सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर 25 मार्च को जेल भेज दिया था।
वहीं पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपियों के द्वारा दो नाम और प्रकाश में आए। थाना क्षेत्र के मैढ़ोली गांव के रहने वाले धर्मवीर उर्फ धम्मा और ढड़वारा गांव के रहने वाले नेमपाल भी इस हत्या कांड में शामिल हैं। तभी पुलिस की तीन टीमों को गठित कर लगाया गया लेकिन दोनों हत्यारोपी हाथ नहीं लगे। पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। नेमपाल ने 19 अप्रैल को बदायूं के न्यायालय में 11 वर्ष पहले गुन्नौर थाना क्षेत्र में टावर से चोरी करने के मुकदमे में सरेंडर कर दिया था। जबकि धर्मवीर उर्फ धम्मा फरार चल रहा था। वहीं धर्मवीर उर्फ धम्मा 15 वर्ष पहले बदायूं जनपद के थाना इस्लामनगर क्षेत्र में डकैती के मुकदमे में वारंटी था। जिसके चलते बीते दिन सोमवार को धर्मवीर उर्फ धम्मा ने बदायूं के न्यायालय में सरेंडर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
एक लाख रुपए का इनामी धर्मवीर उर्फ धम्मा ने बदायूं जनपद के डकैती के मुकदमे में अपने आपको बीते दिन न्यायालय में सरेंडर कर दिया है।
दीपक तिवारी, सीओ गुन्नौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें