चंदौसी। नगर के एक मोहल्ला निवासी बुजुर्ग (65) ने बृहस्पतिवार देर रात अपने कमरे में छत पर लगे कुंडे से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। अगले दिन परिजनों को जानकारी हुई। जिसके बाद बिना किसी कार्रवाई के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने बृहस्पतिवार देर रात अपने मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में छत पर लगे कुंंडे से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। अगले दिन सुबह जब बुजुर्ग नहीं जागे, तो उनका बेटा तीसरी मंजिल पर गया, जहां कमरा बंद होने पर उसने अपने पिता को आवाज लगाई। लेकिन कोई जवाब न मिलने पर उसने परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया। परिजनों ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला, तो सामने बुजुर्ग का शव फंदे पर लटक रहा था।
इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जब सूचना पर पुलिस मौके पर आई, तो परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि बुजुर्ग के आत्महत्या की सूचना पर पुलिस गई थी। लेकिन परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इस पर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया।