फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: टोल शुरू होने से गंगा एक्सप्रेसवे पर घट गई वाहनों की संख्या

Wed, 20 May 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल लागू होने के बाद वाहनों की संख्या घट गई है। इस समय 24 घंटे में एक हजार वाहन तक गुजर रहे हैं, जबकि ट्रायल अवधि में 24 घंटे के दौरान तीन हजार तक वाहन गुजर रहे थे। स्थानीय लोगों की टोल को लेकर टोलकर्मियों से नोकझोंक भी हो रही है।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 29 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी ने शाहजहांपुर से किया था। 16 मई तक ट्रायल अवधि रही और 17 मई से टोल लिया जा रहा है। डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर आरके त्रिपाठी ने बताया कि स्थानीय लोग टोल को लेकर नोकझोंक कर रहे हैं। बताया कि उनको नियमों का पालन करने की हिदायत दी जा रही है। मेरठ से प्रयागराज तक जा रहे 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का 38.6 किलोमीटर हिस्सा जिले से होकर गुजर रहा है। (इंटरचेंज) चढ़ने-उतरने के लिए खिरनी मोइनुद्दीनपुर और लहरावन में बनाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें