फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तेज हवाओं से बढ़े आंखों में संक्रमण के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। इन दिनों चल रही तेज हवाओं से आंखों में परेशानी हो रही है। सीएचसी में रोजाना आंखों में लालपन, पानी निकलना, चुभन व सूजन के 100 से 150 के बीच नए मरीज आ रहे हैं। चिकित्सक उन्हें दवाई के साथ-साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि ठंडी हवा आंखों में लगने के कारण संक्रमण की परेशानी लोगों को हो रही है।
विज्ञापन


बदलते मौसम और तेज हवाओं से लोगों को पुतली लाल, खुजली और जलन की परेशानी हो रही है। ऐसे मरीजों की सीएचसी के नेत्र चिकित्सक के कक्ष के बाहर सुबह से ही लाइन लग रही है। इन दिनों सीएचसी में आंखों में संक्रमण के 100 से 150 के बीच मरीज पहुंच रहे हैं। नेत्र रोग चिकित्सक एमपी सिंह ने बताया कि मौजूदा समय में तेज और ठंडी हवाएं चल रही है। जिससे आंखों के संक्रमण वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। ठंडी हवा सीधे आंखों में जाने से आंखों के संक्रमण का खतरा हो जाता है। जिससे आंखों में सूजन, लालपन, लैपटॉप या मोबाइल चलाते समय आंसु निकलना, खुजली और चुभन जैसी समस्या होती है। इन सब समस्याओं से बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। बाइक पर हेलमेट और चश्मा लगाकर जाए, जिससे तेज हवा से आंख का बचाव हो सके। साथ ही आंख पर ठंडे पानी के छींटे डालकर धोए। उंगली और गंदा कपड़ा आंखों पर न लगाए। जरा सी भी परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करे। मेडिकल स्टोर से ड्रोप खरीदकर आंखों में न डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें